ePaper

डीलर संचालित करें चुनावी पाठशाला

Updated at : 27 Mar 2019 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
डीलर संचालित करें चुनावी पाठशाला

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करें आम आदमी पडवा : मंगलवार को लोकसभा चुनाव को लेकर पडवा प्रखंड के किसान भवन में बैठक हुई. छतरपुर विस क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ नरेंद्र गुप्ता ने सिविल सोसाइटी के लोगों से मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग की अपील की. एसडीओ श्री गुप्ता ने कहा कि […]

विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करें आम आदमी

पडवा : मंगलवार को लोकसभा चुनाव को लेकर पडवा प्रखंड के किसान भवन में बैठक हुई. छतरपुर विस क्षेत्र के सहायक निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ नरेंद्र गुप्ता ने सिविल सोसाइटी के लोगों से मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग की अपील की. एसडीओ श्री गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर प्रशासन काम कर रही है.

इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान की सफलता के लिए आम मतदाताओं को भी सहयोग करने की जरूरत है. बैठक में शामिल जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को चुनाव पाठशाला संचालित करने को कहा गया. इसके माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है.

श्री गुप्ता ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढाने में डीलरों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. क्योकि डीलर के पास राशन कार्डधारी आते हैं. प्रत्येक डीलर को अभियान चलाने व राशन कार्डधारियों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाने का निर्देश दिया गया. श्री गुप्ता ने बताया कि चुनाव से जुड़े शिकायत दर्ज कराने के लिए आयोग ने टॉल फ्री नंबर – 1950 एवं सी वीजील एप जारी किया है. यदि मतदाता को किसी दल द्वारा लालच दिया जा रहा हो या मतदान के दिन कोई बूथ पर गड़बड़ी की जा रही हो, तो इसकी शिकायत इस एप पर फोटो या वीडियो डाल सकते हैं.

100 मिनट के अंदर इस पर कार्रवाई होगी. इस एप का उपयोग सिर्फ चुनाव से जुड़े शिकायत दर्ज कराने के लिए किया जा सकता है. उन्होंने सभी राजनीतिक दल के लोगों को भी वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने को कहा. बीडीओ राजेश कुमार डुंगडुंग ने कहा कि प्रशासन अधिक से अधिक मतदाता वोट दें. इसके लिए विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है.

राष्ट्र के निर्माण में एक- एक वोट काफी महत्वपूर्ण है. उन्होंने सरकारी कर्मियों के साथ-साथ सिविल सोसायटी के लोगों से मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग करने की अपील की. मौके पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार,पंचायत सेवक वशिष्ट तिवारी, डीलर दिनेश मिश्रा, नवलकिशोर सिंह, रवींद्र मेहता, विनोद सिंह, ध्रुव कुमार, प्रीति कुमारी, गिरेन्द्र मिश्रा, अजय कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola