लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगे आयें मतदाता
हुसैनाबाद : मंगलवार को हुसैनाबाद के महावीरजी भवन हॉल में प्रभात खबर द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान वोट करें, देश गढ़े के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मौजूद लोगों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को जरूरी बताया. कहा कि मतदान उम्मीदवार के योग्यता व इसके पृष्ठभूमि को ध्यान में […]
हुसैनाबाद : मंगलवार को हुसैनाबाद के महावीरजी भवन हॉल में प्रभात खबर द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान वोट करें, देश गढ़े के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मौजूद लोगों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को जरूरी बताया. कहा कि मतदान उम्मीदवार के योग्यता व इसके पृष्ठभूमि को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए.
आपके शहर में
कभी भी अपने वोट को बर्बाद नहीं करना चाहिए. मतदान कर राष्ट्र की मजबूती में सबको अपना योगदान देना चाहिए. निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए. जागरूकता कार्यक्रम में अजय प्रसाद गुप्ता, विरेंद्र प्रसाद शौण्डिक, ध्रुव नारायण गुप्ता , मोहम्मद जान,गोपाल पाठक, संतोष ठाकुर, मोहम्मद इमामुद्दीन खान,सुरेंद्र पाल, राजेंद्र पाल,प्रदीप कुमार,उदय कुमार विश्वकर्मा, मंजय चौधरी, डॉ. मलय कुमार राय, चंदन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए