चैनपुर में नकली डाबर आंवला केश तेल की फैक्टरी पकड़ायी, सरगना गिरफ्तार
चैनपुर/ पलामू : पलामू के चैनपुर में डाबर आंवला केश तेल का नकली उत्पाद तैयार किया जा रहा था. करीब छह माह पहले से यह धंधा चल रहा था. फैक्टरी बनाकर इसकी बिक्री की जा रही थी. इसका सरगना चैनपुर का शमीम सिद्दीकी है. उसकी उम्र करीब 22 साल है और वह इस धंधे को […]
चैनपुर/ पलामू : पलामू के चैनपुर में डाबर आंवला केश तेल का नकली उत्पाद तैयार किया जा रहा था. करीब छह माह पहले से यह धंधा चल रहा था. फैक्टरी बनाकर इसकी बिक्री की जा रही थी. इसका सरगना चैनपुर का शमीम सिद्दीकी है. उसकी उम्र करीब 22 साल है और वह इस धंधे को चैनपुर के सूर्यमंदिर रोड से संचालित कर रहा था. डाबर कंपनी के प्रमुख जांचकर्ता रंजीत कुमार सिंह की मानें तो पांच – छह माह पहले उनलोगों को यह सूचना मिली थी कि डाबर आंवला केश तेल का नकली माल तैयार कर बेचा रहा है.
आपके शहर में
इसके बाद कंपनी के पदाधिकारियों ने पलामू पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी थी. इसके बाद एसपी श्री माहथा ने इस मामले के गहन जांच के लिए टीम का गठन किया था. टीम द्वारा इस पूरे मामले का उद्भेदन किया है. चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि चैनपुर से डाबर आंवला केश तेल का नकली उत्पाद बरामद किया गया है. फैक्टरी से 450 बोतल 90 एमएल का था जो भरा हुआ था. 280 खाली शीशी भी मिली है. 2000 हजार से अधिक स्टीकर भी बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए