टेंपो पलटने से एक की मौत, चार लोग घायल

हुसैनाबाद : जपला देवरी मुख्य पथ के महुराव खेल मैदान के समीप गुरुवार को टेंपो पलट गया.जिसमें एक की मौत व चार लोग घायल हो गये. इस सड़क दुर्घटना में बिहार औरंगाबाद टंडवा थाना क्षेत्र के लहंग करमा निवासी विनोद भुइयां 40 की मौत हो गयी. जबकि चार लोग घायल हो गये . घायलों में […]
हुसैनाबाद : जपला देवरी मुख्य पथ के महुराव खेल मैदान के समीप गुरुवार को टेंपो पलट गया.जिसमें एक की मौत व चार लोग घायल हो गये. इस सड़क दुर्घटना में बिहार औरंगाबाद टंडवा थाना क्षेत्र के लहंग करमा निवासी विनोद भुइयां 40 की मौत हो गयी. जबकि चार लोग घायल हो गये .
घायलों में सिगसिगी निवासी सरीता देवी, वहीं गढवा बेलचंपा के दरमी नावाडीह निवासी साकेत सिंह,शंकर रजक ,निरंजन सिंह शामिल हैं. जबकि टेंपू चालक फरार बताया जाता है. घायल निरंजन सिंह ने बताया की हम सभी लोग गुप्ता धाम बाबा मंदिर से लौट रहे थे. सोन पार करने के बाद देवरी घाट से जपला आने के लिए टेंपो पकड़ा.
टेंपो चालक बार-बार मोबाइल से गाना बजाने के लिए प्रयास कर रहा था. इसी क्रम में वह टेंपो चालन में डिस्ट्रर्ब हो रहा था. जिससें असंतुलित होकर टेंपो पलट गया.पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




