17 पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सतबरवा : सतबरवा थाना पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे 17 पशुओं के साथ तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के आजाद घाट दुबियाखांड के समीप […]

विज्ञापन

सतबरवा : सतबरवा थाना पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे 17 पशुओं के साथ तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के आजाद घाट दुबियाखांड के समीप से पशु तस्करी के ख्याल से ले जा रहे 17 मवेशियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मवेशी को तस्करी के लिए चैनपुर थाना क्षेत्र के पथरा बाजार से सात गायों तथा 10 बैलों को खरीद कर पैदल रास्ते से दुबियाखांड होते हुए लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के करमा गांव ले जा रहे थे. जहां से सभी पशुओं को वाहन में सवार कर पश्चिम बंगाल के लिए भेजा जाना था.
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पशु क्रूरता अधिनियम तथा गौ हत्या निवारण अधिनियम के तहत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र करमा गांव निवासी मोहम्मद रियाज अंसारी ,असलम अंसारी, मकबूल अंसारी, सदीक अंसारी, लोहरा अंसारी, रफीक अंसारी, हैदर अंसारी, गुड्डू अंसारी, जाबो अंसारी ,सुल्तान मियां तथा तबारक अंसारी पर मामला दर्ज किया गया है. जबकि इनमें से रियाज अंसारी, असलम अंसारी तथा मकबूल अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola