छतरपुर में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस कर रही है मामले की जांच
Updated at : 14 Nov 2018 2:48 AM (IST)
विज्ञापन

पलामू : छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मदनपुर निवासी उपेंद्र राम की पत्नी सजयंती देवी का शव बरामद करने के बाद मामले की छानबीन कर रही है. बताया […]
विज्ञापन
पलामू : छतरपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने मदनपुर निवासी उपेंद्र राम की पत्नी सजयंती देवी का शव बरामद करने के बाद मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि उपेंद्र की पत्नी सजयंती का शव खपरैल मकान के बांस से लटका हुआ पाया गया.
घटना के संबंध में ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि उसने गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कल ली है. इधर, सजयंती के मायके वालों ने पति उपेंद्र राम, देवर जितेंद्र व उसकी पत्नी आैर ससुर बिगु राम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.
सजयंती के भाई के आवेदन के आधार पर छतरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. दर्ज मामले में कहा गया है कि उसकी बहन की शादी 2013 में हिंदू रीति- रिवाज से उपेंद्र राम के साथ हुई थी. सामर्थ्य के अनुसार, दहेज के रूप में पचास हजार रुपये नकद व एक मोटरसाइकिल दी गयी थी. उपेंद्र राम व परिवार के सदस्य 30 हजार रुपये और पलंग के लिए बहन सजयंती को हमेशा प्रताड़ित करते थे. तंग आकर वह पिछले चार माह से मायके नावाजयपुर में रह रही थी. पांच दिन पूर्व ही वह मदनपुर स्थित ससुराल लौटी थी.
इसी बीच सोमवार को इस घटना की सूचना उनलोगों को मिली. सजयंती के ससुराल वालों का कहना है कि कुछ माह पूर्व उपेंद्र का भाई सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. फिलहाल उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उपेंद्र भाई के इलाज में आर्थिक मदद कर रहा था. इसके कारण उसकी पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था. इस बात को लेकर उपेंद्र की पत्नी जसयंती ने आत्महत्या कर ली. छतरपुर थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




