बंधन बैंक की शाखा से सीसीटीवी की चोरी, स्कूटी भी ले गये चोर, छानबीन में जुटी पुलिस ने लिया खोजी कुत्ते का सहारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2018 7:38 AM
विज्ञापन
मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा के श्रीराम पथ में स्थापित बंधन बैंक की शाखा में शनिवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने अपने साथ बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा व एक स्कूटी ले गये है. बताया गया कि बैंक का शाखा देवेंद्र तिवारी के मकान में चलता है. शनिवार की रात […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा के श्रीराम पथ में स्थापित बंधन बैंक की शाखा में शनिवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने अपने साथ बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा व एक स्कूटी ले गये है. बताया गया कि बैंक का शाखा देवेंद्र तिवारी के मकान में चलता है. शनिवार की रात देवेंद्र तिवारी के घर के सदस्य बाहर गये हुए थे. घर सुना था. जो जानकारी है, उसके मुताबिक देवेंद्र तिवारी अपने परिवार सहित छठ करने गांव गये हुए है. घर को सूना पाकर चोरों ने बैंक में हाथ साफ किया.
साथ ही देवेंद्र तिवारी के घर से नकद 5000 रुपया और जेवर ले गये है. इस संबंध में शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस निरीक्षक सह शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि श्रीराम पथ में स्थित बंधन बैंक की शाखा में स्वयं सहायता समूह का कलेक्शन सेंटर के रूप में काम होता है. घर सुना था, इसलिए चोरों ने हाथ साफ किया. इससे यह लगता है कि चोरी की इस घटना में स्थानीय लोगों का भी हाथ है. जो घर की गतिविधियों से वाकिफ है. इस बिंदु पर छानबीन की जा रही है.
प्रथम दृष्टया में यह लग रहा है कि चोरों का निशाना देवेंद्र तिवारी का घर था न की बैंक, पहचान न हो सके. इसलिए चोरों ने सीसीटीवी कैमरे की चोरी की है. इस मामले में पुलिस ने खोजी कुत्ते का भी सहारा लिया. लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक प्रेमनाथ भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पूरे मामले का उदभेदन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










