तरहसी के भालोगाड़ी गांव के घर में लगी आग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
तरहसी : तरहसी थाना के टरिया पंचायत के भालोगाडी गांव मे बीरेंद्र साव का घर जल कर राख हो गया, घटना बुधवार दिपावली की रात लगभग नौ बजे की है. बताया जाता है कि दीपावली की रात दीपक जलाने के बाद बीरेंद्र साव सपरिवार सो गये थे, तभी उन्हे जलने की गंध आने लगी. तब […]
विज्ञापन
तरहसी : तरहसी थाना के टरिया पंचायत के भालोगाडी गांव मे बीरेंद्र साव का घर जल कर राख हो गया, घटना बुधवार दिपावली की रात लगभग नौ बजे की है. बताया जाता है कि दीपावली की रात दीपक जलाने के बाद बीरेंद्र साव सपरिवार सो गये थे, तभी उन्हे जलने की गंध आने लगी. तब जगा तो देखा कि घर में आग लग गयी है.
वह हाल ही में मोटरसाइकिल खरीदा था, जो पूरी तरह से जल गया. इसके साथ ही घर में लगे कई कीमती सामान व बर्तन जल गये. पीड़ित परिवार के अनुसार इस घटना में लगभग तीन लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. वहीं दूसरी अोर चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में दीपावली की रात पूर्व सरपंच उदय सिंह के किराना दुकान में आग लग गयी.
किराना दुकान उनके कच्चे घर में ही था. आग लगने से किराना दुकान में रखे सारे सामान जलकर बर्बाद हो गया. आग की उठती लपटों पर ही आग लगने की जानकारी दी गयी, तब ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक सारा सामान जल कर खाक हो चुका था. उदय सिंह के अनुसार यह घटना दीपावली में जलाये गये दीया के कारण ही लग गया है. इससे एक लाख का नुकसान पहुंचा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










