सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया
Updated at : 01 Nov 2018 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

हैदरनगर,पलामू : भारत के प्रथम गृह मंत्री स्व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी. इस मौके पर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राहुल देव के साथ प्रखंड कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली. उन्होंने […]
विज्ञापन
हैदरनगर,पलामू : भारत के प्रथम गृह मंत्री स्व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी गयी. इस मौके पर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राहुल देव के साथ प्रखंड कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली.
उन्होंने आजादी के बाद देश की अखंडता व एकता को संभव बनाने में सरदार पटेल की दूरदर्शिता का संदेश जन जन तक फैलाने व देश की आंतरिक सुरक्षा के प्रति सत्य व निष्ठा के भाव से दायित्व निभाने का संकल्प लिया. तत्पश्चात प्रखंड परिसर में आयोजित रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए.
इसमें बीडीओ के अलावा इबीएम अशीष कुमार तिवारी, मनरेगा बीपीओ आशीष कुमार, लेखा सहायक जगत प्रसाद मेहता, बीएओ सह एमओ संजीव कुमार, महिला पर्यवेक्षिका कुमारी शांति के अलावा परवेज अहमद, समशाद अहमद, पंकज, नीरज, शशांक, चंदन व सचित सहित कई प्रखंड कर्मी शामिल हुए.
पंचायतों में मुखिया संघ अध्यक्ष कमलेश सिंह के अलावा शंकर राम, सफीउल्ला खान, यमुना प्रसाद यादव, नागेन्द्र मेहता, उषा देवी, तेतरी देवी, सीमा देवी, बिमला देवी, रंजू देवी, कईली देवी, लीलावती देवी, पंसस रामप्रवेश सिंह, रामप्रवेश मेहता, सुमेर कुमार मेहता, महेंद्र राम व अन्य ने ग्रामीणों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा के प्रति समर्पित करने की शपथ ली. वहीं रामवि कबरा कला में इस अवसर पर एसएम प्रीति कुमारी ने स्वयं सेवक पवन कुमार, प्रधानाध्यापक अमरेंद्र प्रसाद, शिक्षक प्रदीप कुमार पांडेय व कई शिक्षकों व छात्र, छात्राओं के साथ शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




