मतदाता जागरूकता अभियान चलाया
Updated at : 23 Oct 2018 1:23 AM (IST)
विज्ञापन

हैदरनगर : सोमवार को मोकहर कलां पंचायत सचिवालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने ग्रामीणों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 सितंबर 2018 से 31 अक्तूबर 2018 तक मतदाता सूची में नाम निबंधित कराने का अभियान चलाया है. उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति 01 जनवरी 2019 को 18 […]
विज्ञापन
हैदरनगर : सोमवार को मोकहर कलां पंचायत सचिवालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने ग्रामीणों को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 सितंबर 2018 से 31 अक्तूबर 2018 तक मतदाता सूची में नाम निबंधित कराने का अभियान चलाया है.
उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले हैं या कर चुके हैं, वह अपना नाम मतदाता सूची में निबंधित करायें. उन्होंने बताया कि इसके लिए गांव की आंगनबाड़ी सेविकाओं को जिम्मेदारी दी गयी है. ग्रामीण मतदान केंद्र पर जाकर प्रपत्र छह के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. उन्हें आवेदन के साथ आयु ,निवास प्रमाण पत्र के साथ रंगीन फोटो लगाना जरूरी होगा.
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से नाम विलोपित करने के लिए प्रपत्र सात व विभिन्न सुधारों के लिए प्रपत्र आठ में आवेदन करना होगा. उन्होंने ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों व प्रबुद्ध नागरिकों का आह्वान किया कि वह इसकी जानकारी अन्य लोगों को दें व उन्हें सहयोग करें. जीपीएस मनु प्रसाद तिवारी ने वहां मौजूद पंचायत के सभी बीएलओ से अबतक के कार्य की समीक्षा की. उन्होंने बीएलओ को बताया कि उन्हें कहीं परेशानी होती है तो, वह पंचायत के मुखिया या अन्य प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग ले सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




