भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर : डॉ अजय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सतबरवा : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के गढ़वा जाने के क्रम में गुरुवार को सतबरवा में फूल मालाओं के साथ जोरदार ढंग से स्वागत किया गया तथा कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाया गया. इस दौरान डॉ अजय कुमार ने बताया की वर्तमान सरकार जुमले बाजों की सरकार है जो देश की […]

विज्ञापन
सतबरवा : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के गढ़वा जाने के क्रम में गुरुवार को सतबरवा में फूल मालाओं के साथ जोरदार ढंग से स्वागत किया गया तथा कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाया गया. इस दौरान डॉ अजय कुमार ने बताया की वर्तमान सरकार जुमले बाजों की सरकार है जो देश की जनता से वादा तो करती है मगर उसे पूरा नहीं करती.
उन्होंने कहा कि केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकार हर एक मोर्चे पर विफल है इस सरकार ने कोई भी लोग सुरक्षित नहीं है इस सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है इस सरकार से विकास की उम्मीद करना बेईमानी होगी. उन्होंने कहा कि सरकार में अफसरशाही तथा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर आ गई है जिसके कारण राज्य की जनता त्राहि त्राहि कर रही है.
ऐसी सरकार को कांग्रेस तथा सहयोगी दल के लोगों ने उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया. लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने का कार्य करेगी. मौके पर जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, सीडी राम ,सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष रमजान खान, विपिन कुमार ,शाहनवाज खान, उमेश सिंह समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola