ePaper

पलामू में दिखा बंद का आंशिक असर

Updated at : 06 Jul 2018 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
पलामू में दिखा बंद का आंशिक असर

मेदिनीनगर : भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष व कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा गुरुवार को आहूत झारखंड बंद का पलामू में आंशिक असर दिखा. मेदिनीनगर बस स्टैंड से विभिन्न जगहों के लिए खुलने वाली बसें नहीं चली. बाजारों में दुकानें प्रतिदिन की तरह खुली रही. गुरुवार की सुबह विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के खिलाफ विपक्ष व कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा गुरुवार को आहूत झारखंड बंद का पलामू में आंशिक असर दिखा. मेदिनीनगर बस स्टैंड से विभिन्न जगहों के लिए खुलने वाली बसें नहीं चली. बाजारों में दुकानें प्रतिदिन की तरह खुली रही. गुरुवार की सुबह विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग अलग-अलग टोली में बंद कराने निकले. बंद समर्थक जैसे सड़क पर उतरें, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. बंद से निबटने के लिए पलामू पुलिस पूरी तरह से सतर्क थी. शहर के सभी चौक-चौराहों पर गुरुवार की अहले सुबह से पुलिस बल तैनात थे.

बुधवार की शाम एसडीओ एनके गुप्ता व पुलिस उपाधीक्षक प्रेमनाथ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया था. गुरुवार को शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के 116 बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर बैरिया में बनाये गये कैंप जेल में रखा गया, जिन्हें शाम में छोड़ दिया गया. झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बंद समर्थक निकले. इसमें डाल्टेनगंज विस के पूर्व प्रत्याशी संजीव तिवारी, राजमुनि मेहता, राजेश सिन्हा, कमाल खान, मुन्ना सिन्हा, सुनील तिवारी, रवींद्र प्रसाद, मनउव्वर खां, एकबाल अहमद, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के नेतृत्व में पार्टी के हृदयानंद मिश्र, पप्पू अजहर, मिथिलेश सिंह, विकास सिंह, नसीम हैदर,
अभिषेक तिवारी, छोटे सिंह, राजेश चौरसिया, जिशान खान, देवान शुक्ला, शमीम अहमद, अजय दुबे, मुन्ना खां, झाविमो के जिलाध्यक्ष मुरारी पांडेय व दिलीप सिंह नामधारी के नेतृत्व में संजर नवाज, अनुज त्रिपाठी, प्रभात भुइयां, सीपीआइ के राजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, रुचिर तिवारी, राजद के जिलाध्यक्ष शंकर यादव के नेतृत्व में अरुण चंद्रवंशी समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola