पांकी से 10 पशु मुक्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2024 10:10 PM
दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
मेदिनीनगर. पांकी थाना पुलिस ने 10 पशुअों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इनमें पांकी थाना क्षेत्र के नुरुटोला खाड़पर के मुस्लिम मियां व साबीर मियां शामिल हैं. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पाटन थाना क्षेत्र के करार की तरफ से डालटनगंज-बालूमाथ मुख्य मार्ग होते हुए पशु तस्करों द्वारा पशुअों को पैदल हांकते हुए तस्करी करने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है. इस सूचना के बाद गठित छापामारी दल ने पांकी थाना क्षेत्र के इमली चौक के पास तस्करों को पैदल ही 10 पशुअों को ले जाते हुए देखा. पूछने पर उक्त दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये. जिसके बाद पुलिस पशु समेत दोनों तस्करों को थाना ले आयी. पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










