दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक जख्मी

Updated:
विज्ञापन

महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क पर सीलमपुर गांव के समीप रविवार की रात दो बाइकों की हुई टक्कर में तीन युवक घायल हो गये.

विज्ञापन

महेशपुर. महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क पर सीलमपुर गांव के समीप रविवार की रात दो बाइकों की हुई टक्कर में तीन युवक घायल हो गये. जानकारी के अनुसार महेशपुर- कंगलापहाड़ी गांव निवासी बिट्टू मुर्मू (30) अपने जीजा बेनाट मरांडी (30) के साथ किरता हटिया से कंगलापहाड़ी लौट रहे थे. वही अन्य बाइक चालक मोनीरूल शेख (28) महेशपुर से अपना घर सीलमपुर लौट रहा था. महेशपुर- पाकुड़िया मुख्य सड़क के सीलमपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने अन्य बाइक चालक को पीछे से धक्का मार दिया, जहां दोनों बाइक पर सवार कुल तीन युवक घायल हो गये. आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को इलाज के लिए महेशपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola