डीबीएल कोल कंपनी के पोकलेन ऑपरेटर की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक महेंद्र यादव(44) हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र का रहने वाला है

विज्ञापन

पाकुड़. अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में कार्यरत कोल कंपनी डीबीएल के एक कर्मी की सोमवार सुबह मौत हो गयी है. मृतक महेंद्र यादव(44) हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र का रहने वाला है. डीबीएल कोल कंपनी के एचआर मैनेजर प्रिंस कुमार ने बताया कि महेंद्र यादव 3-4 दिन पहले कंपनी में पोकलेन ऑपरेटर का काम करना शुरू किया था. वह रविवार की रात को अपने परिजनों से बात करके सोया लेकिन सुबह जब वह नहीं उठा तो उसके भाई ने उसे उठाने गया तो देखा कि उसके शरीर में कोई हलचल नहीं है. उससे आनन-फानन में सीएचसी फतेहपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola