शिविर में लोगों को योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

सीलमपुर, धर्मखांपाडा, बड़कियारी व देवीनगर पंचायतों में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

महेशपुर. प्रखंड के सीलमपुर, धर्मखांपाडा, बड़कियारी व देवीनगर पंचायतों में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झामुमो नेत्री उपासना मरांडी शामिल हुईं. बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी. लोगों से लाभ उठाने की अपील की. शिविर में सर्वजन पेंशन योजना, स्वास्थ्य जांच, फूलो झानो योजना, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, ऋण माफी, लगान राशिद, मनरेगा, जेएसएलपीएस, स्वच्छता विभाग, पेंशन योजना, श्रम विभाग, वन विभाग, अबुआ आवास, मंईयां सम्मान योजना, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, बिजली विभाग सहित अन्य विभाग के स्टॉल लगाए गये थे. मौके पर सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, 20 सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद, उपाध्यक्ष नसीम अहमद, बीपीआरओ प्रसेनजित मंडल, सायम अख्तर, कलाम अंसारी, मजीबुल शेख आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola