राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने, मनमोहक प्रस्तुति से मोहा मन
राधा कृष्ण के रूप में बच्चे | Prabhat Khabar Network
पाकुड़िया के सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी पर बच्चों ने राधा-कृष्ण रूप में मनमोहक प्रस्तुति दी. जानिए कैसे मनाई गई यह उत्सव.
प्रतिनिधि, पाकुड़िया: उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर, पाकुड़िया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को राधा-कृष्ण रूप-सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय के अरुण, उदय और प्रभात वर्ग के भैया-बहनों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.
आपके शहर में
कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुति दी. नन्हे बच्चों ने मुकुट, बांसुरी और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से राधा-कृष्ण के स्वरूप को जीवंत किया. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देखकर विद्यालय परिसर में मौजूद अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने उनका उत्साहवर्धन किया.
यह भी पढ़ें:
पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की सड़क योजनाओं पर घमासान: 8 पार्षदों ने टेंडर रोकने की मांग
बच्चों को श्रीकृष्ण के आदर्शों की दी जानकारी
इस अवसर पर आचार्य लखींद्र पाल ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों की जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया.
विद्यालय के आचार्य कुशल कुमार ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से परिचित होने का अवसर मिलता है. इससे बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का भी विकास होता है.
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सवी माहौल रहा. विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की गयी और उन्हें प्रोत्साहित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए