स्कूलों में अब नहीं चलेगी लापरवाही:महेशपुर की गुरु गोष्ठी में MDM से U-DISE तक समीक्षा
बैठक में मौजूद शिक्षक | Prabhat Khabar Network
महेशपुर के स्कूलों में MDM, U-DISE+, स्वास्थ्य जांच व निर्माण कार्यों की गुरु गोष्ठी में हुई गहन समीक्षा. जानिए क्या मिले निर्देश.
प्रतिनिधि, महेशपुर: प्रखंड के बीआरसी सभागार में गुरुवार को महेशपुर वन एवं टू विद्यालयों की गुरु गोष्ठी आयोजित की गयी. अध्यक्षता बीईईओ सुधा कुमारी ने की. बैठक में विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
आपके शहर में
बैठक में पिछले माह के मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की मासिक रिपोर्ट जमा करने, स्कूल किट वितरण तथा यू-डायस प्लस में आवश्यक जानकारी अद्यतन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा की गयी. सितंबर माह में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराने तथा विद्यार्थियों के आधार अपडेशन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए.
यह भी पढ़ें:
पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की सड़क योजनाओं पर घमासान: 8 पार्षदों ने टेंडर रोकने की मांग
निर्माण कार्य और विभिन्न योजनाओं की भी हुई समीक्षा
बैठक में प्रयास कार्यक्रम की रिपोर्ट, विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्य, शिक्षकों के अवकाश, जर्जर भवन और जर्जर शौचालय की स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया. प्रोजेक्ट रेल, प्रोजेक्ट इंपैक्ट तथा पुस्तक वितरण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गयी.
बीईईओ सुधा कुमारी ने विद्यालयों में सभी योजनाओं और गतिविधियों का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा आवश्यक रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
बैठक में बीपीओ किशन भगत, गणेश कुमार भगत, अब्दुश सामद, सागर माल समेत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए