पाकुड़ रेलवे मैदान में गणेश पूजा का उत्साह,भव्य पंडाल में विराजे गणपति

Updated:
विज्ञापन

रेलवे मैदान में स्थापित गणेश प्रतिमा व पूजा करते श्रद्धालु.| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ में गणेश पूजा का भव्य आयोजन.रेलवे मैदान में उमड़ी भक्तों की भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का खास इंतजाम, जानें विसर्जन की तारीख.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़: जिला मुख्यालय समेत प्रखंड मुख्यालयों में सोमवार को गणेश पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गयी थी. पाकुड़ शहर के रेलवे मैदान में भी भव्य पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

रेलवे मैदान परिसर में कलश स्थापना के साथ पूजा का शुभारंभ हुआ. श्रद्धालु पोखर से जल लेकर पूजा स्थल पहुंचे. इसके बाद पुरोहित सजल चटर्जी और सुकांत शाह ने मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न करायी.

पुष्पांजलि के दौरान उमड़ी भीड़

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. पुष्पांजलि के समय रेलवे मैदान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

पाकुड़ शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे. इस दौरान पूरा रेलवे मैदान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजता रहा.

पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. महिला, पुरुष और बच्चे उत्साह के साथ पूजा में शामिल हुए.

बच्चों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

रेलवे मैदान गणेश पूजा समिति के संस्थापक हिसाबी राय ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष गणेश पूजा धूमधाम से आयोजित की जाती है. पूजा के अवसर पर बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं.

उन्होंने बताया कि दूसरे दिन गणेश प्रतिमा की पूजा और पुष्पांजलि के बाद शाम को बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. इसमें नन्हे-मुन्ने कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा.

17 सितंबर को होगा प्रतिमा विसर्जन

समिति के अनुसार, गणेश पूजा के दौरान विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. 17 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ पूजा महोत्सव का समापन होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola