सोनाधनी गांव में राज्यपाल आज करेंगे जनता से संवाद

Updated:
विज्ञापन

खंड के सोनाधनी गांव के फुटबॉल मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. प्रखंड के सोनाधनी गांव के फुटबॉल मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के आगमन की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सोमवार को तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त के पीए विकास त्रिवेदी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, एसडीपीओ डीएन आजाद भाजपा नेता देवीधन टुडू, बीडीओ श्रीमान मरांडी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. एसडीपीओ ने कार्यक्रम के मुख्य स्थल, पार्किंग व्यवस्था आदि को समय से पूरा करने के निर्देश दिये. साथ ही जनप्रतिनिधियों व अन्य अतिथियों के बारे में भी जानकारी ली. बताया कि 10 सितंबर को राज्यपाल संतोष गंगवार सोनाधनी फुटबॉल मैदान में ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे. जनसंवाद स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था सहित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया. मौके पर पंचायती राज्य पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी केसी दास आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola