पूर्व जिप अध्यक्ष ने नवाडीह में चलाया जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नवाडीह गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड के नवाडीह गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ ही लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने मंईयां सम्मान योजना का फॉर्म ऑनलाइन होने के बाद खाते में राशि नहीं आने, वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ भी नहीं मिलने की शिकायत पूर्व जिप अध्यक्ष से की. मूली चोंडे, होपनमय, कोमोली मड़ैया, सांझली हेंब्रम, सांजली सोरेन ने बताया कि पांच माह से उनके खाते में वृद्धावस्था पेंशन की राशि नहीं पहुंच रही है. बाबूधन मुर्मू ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को जिताने की अपील की. कहा कि भाजपा ही हर एक के सुख दुख में साथ खड़ी रहती है. मौके पर बियान मुर्मू, कृष्णा मड़ैया, शिव मुर्मू, रामेशोल टुडू, शिव प्रसाद पहाड़िया, मताल मुर्मू, छोटा मताल मुर्मू, बाबूधन मड़ैया, अनिल मड़ैया, गोपाल मड़ैया मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola