मुफस्सिल के फरसा में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में बही 5 साल की मासूम, तलाश में जुटे स्थानीय गोताखोर.

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फरसा गांव में बाढ़ का कहर टूटा, जहां सड़क पर नहा रही पांच साल की बच्ची गहरे पानी में समा गई. सूचना मिलते ही पुलिस, ग्रामीण और गोताखोर बच्ची की तलाश में जुट गए हैं. गांव में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फरसा गांव में गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूबने से पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला सामने आया है. मुफस्सिल थाना पुलिस के अनुसार बच्ची फरसा निवासी सादीकुल मोमिन की पांच वर्षीय पुत्री है.

विज्ञापन

नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गयी बच्ची

बताया गया कि लगातार बारिश के कारण फरसा गांव के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है. गुरुवार को बच्ची सड़क पर जमा बाढ़ के पानी में नहा रही थी. इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू की. स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी खोजबीन की जा रही है.

पुलिस और गोताखोरों की मदद से तलाश

मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि बच्ची नहाने के दौरान बाढ़ के पानी में चली गयी और डूब गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश शुरू करायी गयी है. समाचार लिखे जाने तक बच्ची का पता नहीं चल पाया था.

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों को अकेले न जाने दें और पानी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola