ePaper

कामकाजी माताओं के लिए शिशु घर अहम विकल्प : बीडीओ

Updated at : 15 Jan 2025 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
कामकाजी माताओं के लिए शिशु घर अहम विकल्प : बीडीओ

मुकरी पहाड़ ग्राम में पहाड़िया सेवा समिति की ओर से संचालित शिशु घर का शुभारंभ बुधवार को बीडीओ संजय कुमार और मुखिया रबीना मालतो ने किया.

विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा. सोनाधनी पंचायत अंतर्गत मुकरी पहाड़ ग्राम में पहाड़िया सेवा समिति की ओर से संचालित शिशु घर का बुधवार को बीडीओ संजय कुमार और मुखिया रबीना मालतो ने बुधवार को किया. कामकाजी माताओं और शिशु डे केयर संचालिका को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि कामकाजी माताओं के लिए 06 माह से 03 वर्ष तक के शिशुओं की देखभाल के लिए शिशु घर महत्वपूर्ण विकल्प साबित हो सकता है. उन्होंने शिशु केंद्र को प्रतिष्ठित और विश्वसनीय बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया. साथ ही बीडीओ ने शिशुओं के रहने के कमरे को साफ-सुथरा रखने, उनके हाथ-पैरों को साफ रखने, साफ कपड़ों का ध्यान रखने और शिशुओं को खुली हवा में न छोड़ने की सलाह दी. उन्होंने यह भी कहा कि शिशु घर को धूम्रपान मुक्त क्षेत्र में रखा जाना चाहिए. कार्यक्रम में समाजसेवी पॉलूस मालतो, लोक मंच के रमेश पहाड़िया, फादर मारयानूश, संतोष पहाड़िया, यमुना पहाड़िया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola