अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार जख्मी

गोविंदपुर-साहिबगंज एक्सप्रेस हाइवे पर लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी चौक के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक घायल हो गया.
लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज एक्सप्रेस हाइवे पर लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी चौक के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक चालक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मुकरी निवासी सूरज मालतो अपनी बाइक से घर जा रहा था. विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इससे वह नीचे गिर कर घायल हो गया. हटिया में तैनात चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर लिट्टीपाड़ा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




