अजहर इस्लाम की जनसभा में उमड़ी भीड़, बोले - गरीबों की आवाज बनना ही राजनीति

Updated:
विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते अजहर इस्लाम. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इसाकपुर में अजहर इस्लाम की जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी. उन्होंने कहा, नेता का धर्म गरीबों की आवाज़ बनना है. जनता का प्यार अनमोल.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़: इसाकपुर पंचायत के सैतनखाना मोड़ पर रविवार को पूर्व एनडीए प्रत्याशी सह समाजसेवी अजहर इस्लाम की जनसभा आयोजित की गयी. जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए. लोगों ने अजहर इस्लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया.

विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए अजहर इस्लाम ने जनता के प्यार, सम्मान और विश्वास के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि जनसभा में लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी और उत्साह उनके लिए बेहद खास है.

जनता के स्नेह को बताया यादगार

अजहर इस्लाम ने कहा कि इसाकपुर की जनता ने उन्हें जितना प्यार और सम्मान दिया, उसकी उन्होंने उम्मीद नहीं की थी. जनता का यह स्नेह उनके जीवन की यादगार स्मृतियों में शामिल रहेगा.

उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार और विश्वास के लिए वह हमेशा जनता के आभारी रहेंगे. जनसभा में मौजूद लोगों का उत्साह उनके लिए खास मायने रखता है.

'गरीबों की आवाज बनना राजनीति का उद्देश्य'

अजहर इस्लाम ने कहा कि नेता का वास्तविक कर्तव्य केवल राजनीति करना या पद हासिल करना नहीं है. गरीब, मजलूम, असहाय और अपने अधिकारों से वंचित लोगों के साथ मजबूती से खड़ा रहना और उनकी आवाज बनना ही राजनीति का वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि वह भी इसी उद्देश्य के साथ राजनीति में सक्रिय हैं और जनता की समस्याओं को अपनी क्षमता के अनुसार उठाने का प्रयास करते रहेंगे.

'अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे'

उन्होंने कहा कि जहां किसी गरीब के साथ अन्याय होगा या किसी असहाय की आवाज दबाने का प्रयास किया जाएगा, वहां वह अपनी पूरी क्षमता के साथ उसके साथ खड़े रहने का प्रयास करेंगे.

अजहर इस्लाम ने कहा कि राजनीति उनके लिए पद या कुर्सी हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की सेवा का जरिया है. जनता की सेवा ही उनके लिए सबसे बड़ा धर्म है.

इसाकपुर पंचायत के सैतनखाना मोड़ पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते अजहर इस्लाम | Prabhat Khabar Network
इसाकपुर पंचायत के सैतनखाना मोड़ पर आयोजित जनसभा.| Prabhat Khabar Network

इसाकपुर की जनता का जताया आभार

जनसभा के अंत में अजहर इस्लाम ने इसाकपुर पंचायत की समस्त जनता को अपार प्यार, सम्मान और विश्वास देने के लिए दिल की गहराइयों से धन्यवाद दिया. जनसभा में मौजूद लोगों के बीच उनके संबोधन को लेकर उत्साह देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola