फाइलेरिया उन्मूलन जागरुकता रथ किया गया रवाना

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़. जिले में एमडीए–आइडीए 2026 अभियान सफल बनाने के लिए आज से व्यापक प्रचार–प्रसार की शुरुआत नगर परिषद से की गयी.

विज्ञापन

पाकुड़. जिले में एमडीए–आइडीए 2026 अभियान सफल बनाने के लिए आज से व्यापक प्रचार–प्रसार की शुरुआत नगर परिषद से की गयी. नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी व जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरुकता वाहनों को रवाना किया. जागरुकता वाहनों पर अभियान से संबंधित बैनर, पोस्टर और ऑडियो संदेश लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से पूरे शहर में लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन के महत्व और दवाओं के सेवन के प्रति जागरूक किया जायेगा. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि यह अभियान 10 से 25 फरवरी 2026 तक चलेगा. उन्होंने आम जनता से अपील की कि दवा सेवन में पूर्ण सहयोग करें, ताकि यह स्वास्थ्य अभियान सफल हो सके. मौके पर स्वास्थ्य विभाग प्रबंधक (शहरी) बिनोद वर्मा, जिला वीवीडी सलाहकार अंकित कुमार, लिपिक जमील अहमद अंसारी, एफएलए राजू अग्रवाल, नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा, सेनेटरी इंस्पेक्टर विवेक कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola