अमरजीत सिंह बालिहार पार्क का होगा सौंदर्यीकरण

Updated:
विज्ञापन

पायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में उद्यान प्रभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रोमोशन ऑफ अर्बन फार्मिंग योजना लिट्टीपाड़ा में होगा मधु महोत्सव नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में उद्यान प्रभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राज्य एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. राज्य उद्यान विकास योजना अंतर्गत उपयोजना उद्यान विकास की योजना की समीक्षा में जिला उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि अधिकांश अवयवों के विरुद्ध लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है, जबकि ओल एवं अदरक का वितरण शेष है, जिसे फरवरी में पूर्ण कर लिया जाएगा. प्रोमोशन ऑफ अर्बन फार्मिंग योजना के तहत उपायुक्त ने अमरजीत सिंह बालिहार पार्क के सुसज्जीकरण एवं सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए. मधुमक्खी पालन योजना की समीक्षा के दौरान प्रखंड लिट्टीपाड़ा में मधु महोत्सव आयोजित करने को कहा गया, ताकि किसानों को मधुमक्खी पालन के प्रति प्रेरित किया जा सके. केंद्रीय प्रायोजित एमआइडीएच योजना के तहत कार्यशाला, प्रदर्शनी, किसान मेला, हॉर्टिकल्चर शो एवं हनी फेस्टिवल आयोजित करने के निर्देश दिए गए. साथ ही बाजार समिति पाकुड़ प्रांगण में उद्यान महोत्सव सह सब्जी कार्यशाला आयोजित करने को कहा गया. उपायुक्त ने कहा कि उद्यानिकी किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है, इसलिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola