अभाविप ने परिषद का मनाया 75वां स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिरणपुर इकाई ने परिषद के 75वें स्थापना दिवस पर झंडोत्तोलन किया.

विज्ञापन

हिरणपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिरणपुर इकाई ने परिषद के 75वें स्थापना दिवस पर नगर सह मंत्री सुलभ मंडल की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन किया. इस दौरान अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहा उपस्थित रहे. झंडोत्तोलन के बाद दीपक साहा ने कहा कि अभाविप स्थापना काल से ही छात्र और राष्ट्र हित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है. साथ ही देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया है. मौके पर नगर सह मंत्री सुलभ मंडल, नगर कार्यालय मंत्री सूरज पंडित, जितेंद्र यादव, महानंद साहा, नगर छात्रा प्रमुख भाग्यश्री कुमारी, कला मंच प्रमुख बेहुला कुमारी, आलोक कुमार, दिनेश मंडल, कृष्ण कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola