बंद घर से चोरों ने उड़ाये हजारों के सामान

Updated at : 08 Aug 2016 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
बंद घर से चोरों ने उड़ाये हजारों के सामान

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के राज हाई स्कूल रोड से कुमार अनिमेष के बंद घर से शनिवार रात हजारों रुपये के सामान चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर कुमार अनिमेष ने नगर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उल्लेख किया है कि शनिवार को अपने […]

विज्ञापन

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के राज हाई स्कूल रोड से कुमार अनिमेष के बंद घर से शनिवार रात हजारों रुपये के सामान चोरी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर कुमार अनिमेष ने नगर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उल्लेख किया है कि शनिवार को अपने निजी काम से दुमका गये थे.

रविवार सुबह पड़ोसी ने मोबाइल पर घर का दरवाजा टूटा होने की सूचना दी. इसके बाद घर पहुंचा और देखा तो घर में रखे एलसीडी, गोदरेज का लॉकर, गाड़ी की चाबी, घर में रखे तीन हजार रुपये सहित आवश्यक कागजात गायब था.
पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुट गई है. श्री अनिमेष ने बताया कि लगभग एक लाख रुपये का सामान की चोरी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola