होटलों में धड़ल्ले से परोसी जा रही शराब

Updated at : 10 Jun 2016 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
होटलों में धड़ल्ले से परोसी जा रही शराब

पाकुड़ : जिले के विभिन्न होटलों में इन दिनों जमकर अवैध रूप से शराब परोसा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक पाकुड़ शहरी क्षेत्र के अलावे महेशपुर, पाकुडि़या, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर आदि क्षेत्रों के विभिन्न होटलों में ग्राहकों के बीच होटल मालिकों द्वारा खुलेआम शराब परोसा जाता है. आश्चर्य तो यह है कि उपरोक्त धंधे […]

विज्ञापन

पाकुड़ : जिले के विभिन्न होटलों में इन दिनों जमकर अवैध रूप से शराब परोसा जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक पाकुड़ शहरी क्षेत्र के अलावे महेशपुर, पाकुडि़या, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, हिरणपुर आदि क्षेत्रों के विभिन्न होटलों में ग्राहकों के बीच होटल मालिकों द्वारा खुलेआम शराब परोसा जाता है.

आश्चर्य तो यह है कि उपरोक्त धंधे में कम उम्र के बच्चों को भी शामिल किया जाता है. रोजी-रोटी की जुगाड़ में नाबालिग बच्चों द्वारा होटलों में ग्राहकों के बीच अवैध शराब व खाना परोसने का काम कराया जाता है. सूत्रों के मुताबिक शराब माफियाओं द्वारा होटल मालिकों से मिल कर शराब के अवैध धंधे को बढ़ावा दिया जा रहा है. हालांकि बुधवार को एसपी अजय लिंडा के निर्देश पर हुई छापेमारी के बाद होटल मालिक व अवैध रूप से शराब बेच रहे कारोबारियों के बीच हड़कंप है.

क्या कहते हैं एसपी
एसपी अजय लिंडा ने कहा कि अवैध शराब के धंधे में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर पुलिस कार्रवाई करेगी. सभी थाना प्रभारियों को इसे लेकर सख्त निर्देश दिया गया है. पुलिस इसे लेकर अभी लगातार अभियान चलायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola