विद्यालय में मचाया हंगामा
Updated at : 01 Aug 2015 11:44 PM (IST)
विज्ञापन

अभिभावक व छात्रों ने की निष्पक्षतापूर्वक जांच की मांग अमड़ापाड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय अमड़ापाड़ा के छात्रों व अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका की मनमानी के विरोध में शनिवार को विद्यालय में जम कर हंगामा मचाया. हंगामा कर रहे छात्रों व अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका पर छात्रवृत्ति राशि कम दिये जाने, पोशाक नहीं दिये जाने, […]
विज्ञापन
अभिभावक व छात्रों ने की निष्पक्षतापूर्वक जांच की मांग
अमड़ापाड़ा : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय अमड़ापाड़ा के छात्रों व अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका की मनमानी के विरोध में शनिवार को विद्यालय में जम कर हंगामा मचाया.
हंगामा कर रहे छात्रों व अभिभावकों ने प्रधानाध्यापिका पर छात्रवृत्ति राशि कम दिये जाने, पोशाक नहीं दिये जाने, मेनू के अनुसार मध्याह्न् भोजन नहीं दिये जाने का आरोप लगाया है. हंगामा कर रहे अभिभावक व छात्रों ने मामले को लेकर निष्पक्षतापूर्वक जांच कराने की मांग की है. अभिभावक व छात्रों ने वरीय पदाधिकारियों से हस्तक्षेप करते हुए अविलंब छात्रवृत्ति की राशि व पोशाक दिलाये जाने की मांग की है.
कहती हैं प्रधानाध्यापिका
प्रधानाध्यापिका सुधा कुमारी ने कहा कि मेरे ऊपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं. छात्रवृत्ति में आवंटित राशि के अभाव के कारण एवं बच्चों की उपस्थिति पंजी के अनुसार बच्चों को छात्रवृत्ति दी गयी है. कहा कि सत्र 2014-15 के छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि प्रदान की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




