शांतिपूर्ण तरिके से मनायें दुर्गा पूजा व बकरीद

Published at :10 Oct 2013 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
शांतिपूर्ण तरिके से मनायें दुर्गा पूजा व बकरीद

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में बुधवार को डीसी फिदेलिस टोप्पो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में एसपी अवध बिहारी राम, डीडीसी संजीव शरण, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, नगर पंचायत अध्यक्ष मीता पांडेय के अलावा पुलिस व सिविल प्रशासन के अधिकारी पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव व […]

विज्ञापन

पाकुड़ : समाहरणालय स्थित सूचना भवन में बुधवार को डीसी फिदेलिस टोप्पो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. इस बैठक में एसपी अवध बिहारी राम, डीडीसी संजीव शरण, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, नगर पंचायत अध्यक्ष मीता पांडेय के अलावा पुलिस सिविल प्रशासन के अधिकारी पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया.

इस दौरान बकरीद दुर्गा पूजा को लेकर नगर थाने में कंट्रोल रूम स्थापित करने, चौक चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करने, शहर के गली मुहल्लों पूजा स्थलों के निकट स्ट्रीट हाई मास्क लाइट को दुरुस्त करने, पर्व के दिन शराब की दुकानों को बंद रखने, नामोंटोला से हिंदू टोला जजर्र सड़क की मरम्मती कराने आदि निर्णय लिये गये.

साथ ही पर्व के मौके पर पूजा स्थलों के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर सादे लिबास में पुलिस अधिकारी की तैनाती करने का भी निर्णय लिया गया. वहीं डीसी एसपी ने सभी प्रखंडों के पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव सहित जिलेवासियों से शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा बकरीद पर्व मनाने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola