फरक्का डीयर फोरेस्ट सेंटर से चार हिरण गायब

फरक्का : वन विभाग के फरक्का डियर फोरेस्ट सेंटर से गुरुवार को अचानक चार हिरण गायब हो गये. इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी हिरण की खोज बीन में जुट गये हैं. जंगीपुर के रेंजर सुभाशीष घोष ने बताया कि हिरणों की खोज बीन की जा रही है. फोरेस्ट के नाइट गार्ड आताउर […]
फरक्का : वन विभाग के फरक्का डियर फोरेस्ट सेंटर से गुरुवार को अचानक चार हिरण गायब हो गये. इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी हिरण की खोज बीन में जुट गये हैं. जंगीपुर के रेंजर सुभाशीष घोष ने बताया कि हिरणों की खोज बीन की जा रही है.
फोरेस्ट के नाइट गार्ड आताउर शेख ने बताया कि गार्डन की चहारदीवारी व नेट कमजोर हो गया है. पिछले दिनों आयी आंधी की वजह से नेट पर पेड़ गिर गया था. इससे नेट कमजोर हो गया था.
इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी गयी थी, लेकिन अब तक नेट को दुरुस्त नहीं किया गया. इस कारण गुरुवार को चार हिरण सेंटर से निकल गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




