आयुष शिविर में 343 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन

लिट्टीपाड़ा के कैरोदली, पाकुड़ के झिकरहटी में आयुष कैंप लगाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़. लिट्टीपाड़ा के कैरोदली, पाकुड़ के झिकरहटी, हिरणपुर के मनिडंगा, लिट्टीपाड़ा के रोडगो, महेशपुर के डांगापाड़ा व अमड़ापाड़ा के धर्मशाला में गुरुवार को आयुष कैंप लगाया गया. शिविर में कुल 343 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दी गयी. डॉ अमरेश कुमार, डॉ प्रेम प्रकाश डॉ सौरभ विश्वास, डॉ अशोक मेहता, डॉ मिथलेश सिंह, डॉ राजेश कुमार एवं डॉ कुलेश कुमार ने बताया कि इस कैंप में रक्तचाप, मधुमेह, ज्वाइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों की निशुल्क जांच की गयी. साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गयी. शिविर में आने वाले मरीजों का शुगर, ब्लड प्रेशर की भी जांच की गयी. कैंप में योग प्रशिक्षक ने योगाभ्यास कराया. योग प्रशिक्षक ने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है. मनुष्य को रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का उपयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola