बिना हेलमेट वालों की खैर नहीं: पाकुड़ में 173 वाहन चालकों के कटे चालान

Updated:
विज्ञापन

वाहन जांच करते पुलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ पुलिस ने दो दिवसीय वाहन जांच अभियान में 248 वाहनों की जांच. बिना हेलमेट और लाइसेंस के पकड़े गए 173 बाइक सवारों पर हुई सख्त कार्रवाई.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. सड़क सुरक्षा को लेकर पाकुड़ पुलिस ने जिलेभर में दो दिवसीय सघन वाहन जांच अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर 29 और 30 अगस्त को विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में चलाये गये अभियान के दौरान कुल 248 वाहनों की जांच की गयी. जांच के दौरान 173 बाइक चालक बिना हेलमेट के पकड़े गये, जबकि 56 चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते मिले.

आपके शहर में

विज्ञापन

213 दोपहिया और 35 चारपहिया वाहनों की हुई जांच

पुलिस के अनुसार, जांच किये गये वाहनों में 213 दोपहिया और 35 चारपहिया वाहन शामिल थे. अभियान के दौरान ट्रिपल लोडिंग और नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले छह वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गयी. वहीं, बिना नंबर प्लेट या खराब नंबर प्लेट वाले एक वाहन को भी पकड़ा गया.

हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की दी हिदायत

वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी. पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है. दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है. इसे केवल पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए आदत में शामिल करना चाहिए.

आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola