प्रत्याशियों को पिलायी गयी आचार सहिंता की घुट्टी

Published at :08 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों को पिलायी गयी आचार सहिंता की घुट्टी

प्रतिनिधि, पाकुड़ समाहरणालय स्थित सूचना भवन में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों पाकुड़, लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर के प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं के साथ सोमवार को बैेठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी केके दास ने की. मौके पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रेक्षक सहित व्यय प्रक्षेक भी मौजूद थे. बैठक में डीसी ने प्रत्याशियों को […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ समाहरणालय स्थित सूचना भवन में जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों पाकुड़, लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर के प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं के साथ सोमवार को बैेठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी केके दास ने की. मौके पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव प्रेक्षक सहित व्यय प्रक्षेक भी मौजूद थे.

बैठक में डीसी ने प्रत्याशियों को चुनाव आचार सहिंता का अनुपालन दृढता के साथ करने का निर्देश दिया. बैठक में मौजूद प्रत्याशियों से शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गयी. चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रत्याशी पर व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप से बचने, सांप्रदायिक सौहार्द को बनाये रखने की भी अपील की गयी. मौके पर तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola