मेले में 190 लोगों के स्वास्थ्य जांच कर दी गयी दवा

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी प्रांगण में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

पाकुड़िया. सीएचसी प्रांगण में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन बतौर अतिथि प्रमुख कालिदास मरांडी, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत, मुखिया अनीता सोरेन, 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम व पंचायती राज पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील ने संयुक्त रूप से किया. स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा के अलावा मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद, आंख, कान एवं गले, दंत, त्वचा, एनसीडी, रक्त, एनीमिया, मलेरिया, फाइलेरिया व शुगर की जांच की गयी. 190 लोगों की जांच सह स्क्रीनिंग कर आवश्यक दवा दी गयी. मौके पर बीडीओ ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है. साथ ही स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है. डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि मेले में एक पंडाल के नीचे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola