पाकुड़िया : एक दूजे के हुए सांसद विजय हांसदा व कैथरिन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2020 6:57 AM
पाकुड़िया : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा शुक्रवार को कैथरीन हेंब्रम के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गये. महेशपुर प्रखंड स्थित चांदपुर एनइएलसी चर्च में फादर रेबेनल सुशील बेसरा ने बाइबिल पढ़कर शादी की रस्म पूरी करायी. दुल्हन कैथरीन सफेद रंग की मनमोहक गाउन पहने हुए थीं. वहीं सांसद विजय हांसदा ब्लू कलर […]
पाकुड़िया : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा शुक्रवार को कैथरीन हेंब्रम के साथ वैवाहिक बंधन में बंध गये. महेशपुर प्रखंड स्थित चांदपुर एनइएलसी चर्च में फादर रेबेनल सुशील बेसरा ने बाइबिल पढ़कर शादी की रस्म पूरी करायी. दुल्हन कैथरीन सफेद रंग की मनमोहक गाउन पहने हुए थीं. वहीं सांसद विजय हांसदा ब्लू कलर की सूट में सफेद गुलाब लगाये हुए थे. बरातियों में महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन सहित अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










