मोगलाबांध के राकेश ने दारोगा की परीक्षा में पायी सफलता

पाकुड़िया : थ्री इडियट में अमीर खान का डायलाॅग आज फिर से चरितार्थ हो गया है. ‘सफलता के पीछे मत भागों पहले काबिल बनो’. ऐसा ही कुछ मोंगलाबांध गांव निवासी राकेश कुमार ने कर दिखाया है. राकेश ने जेएसएससी की ओर से आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में सफलता हासिल की है. 27 वर्षीय […]
पाकुड़िया : थ्री इडियट में अमीर खान का डायलाॅग आज फिर से चरितार्थ हो गया है. ‘सफलता के पीछे मत भागों पहले काबिल बनो’. ऐसा ही कुछ मोंगलाबांध गांव निवासी राकेश कुमार ने कर दिखाया है. राकेश ने जेएसएससी की ओर से आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में सफलता हासिल की है. 27 वर्षीय राकेश कुमार बेहद ही साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने कभी सफलता के पीछे नहीं भागा, तमाम बाधाओं के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत को निरंतर जारी रखा.
जिस वजह से आज उन्होंने दारोगा के परीक्षा में सफलता हासिल की है. राकेश बताते है कि आज नहीं तो कल सफलता मिलनी ही थी. मैंने कभी सफलता को लेकर नहीं सोचा, सबसे पहले मैंने कड़ी परिश्रम कर अपने आप को उस लायक बनाया. गरीबी, कठिनाई जैसी तमाम मुश्किलों के बाद मुझे सफलता मिली है.
राकेश अपने सफलता का श्रेय अपने कठिन परिश्रम के साथ-साथ अपने पिता दिलीप कुमार पाल व माता आशा देवी तथा गुरु प्रदीप कुमार पाल देते है. परीक्षा के परिणाम आते ही राकेश के घर पर बधाइयां देने वालों का आज दिन भर तांता लगा रहा. राकेश ने मैट्रिक (2005) प्रथम श्रेणी, इंटर(2008) द्वितीय श्रेणी, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा(2012) प्रथम श्रेणी, स्नातक(2016) द्वितीय श्रेणी से किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










