सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Updated at : 17 Aug 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के खजूरडंगाल के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान तलवा निवासी सुरेश टुडू के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार सुरेश टुडू, एंथोनी हांसदा व रूबीन हांसदा मोटरसाइकिल से पातपहाड़ी हटिया से वापस अपने घर तलवा लौट […]

विज्ञापन

पाकुड़िया : थाना क्षेत्र के खजूरडंगाल के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक की पहचान तलवा निवासी सुरेश टुडू के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार सुरेश टुडू, एंथोनी हांसदा व रूबीन हांसदा मोटरसाइकिल से पातपहाड़ी हटिया से वापस अपने घर तलवा लौट रहे थे. इसी क्रम में खजूरडंगाल के समीप संतुलन बिगड़ने से मोटरसाइकिल खंभे से टकरा गयी. जिससे बाइक चला रहे सुरेश टुडू की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी

. वहीं बाइक में सवार एंथोनी हांसदा व रूबीन हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola