बॉक्साइट ट्रक और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

बॉक्साइट ट्रक और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन

सेन्हा. सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा-घाघरा मुख्य पथ पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान अर्रू निवासी स्वर्गीय नेयामत अंसारी के 38 वर्षीय पुत्र जियाउल अंसारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बॉक्साइट ट्रक (संख्या बीपीएन 8587) लोहरदगा से घाघरा की ओर जा रहा था. इसी दौरान सेन्हा से अपने घर लौट रहे जियाउल अंसारी की बाइक (संख्या जेएच 08 जे 1854) अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नीरज झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है. इस घटना से अर्रू गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सीबीएसइ की गणित की परीक्षा कदाचार मुक्त संपन्न

लोहरदगा़ जिले में सीबीएसइ की गणित विषय की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. एमबी डीएवी स्कूल में ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, सेंस त्रिवेणी, केंद्रीय विद्यालय एवं कस्तूरबा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए सेंटर बनाया गया है. इस केंद्र में 298 विद्यार्थी उपस्थित तथा दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर दंडाधिकारी की नियुक्ति की गयी है. विद्यार्थियों ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola