जन्मदिन मनाने गये युवक की तालाब में डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लावागांई स्थित कजलुटी तालाब से बरामद हुआ शव

विज्ञापन

कुड़ू. थाना क्षेत्र के लावागांई स्थित कजलुटी तालाब से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. युवक की मौत तालाब में डूबने से हुई या फिर कुछ और कारण है. पुलिस की जांच में मामले का खुलासा होगा. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के लावागांई निवासी पतरस कुजुर का 35 वर्षीय पुत्र अंजीत कुजूर गांव में आयोजित एक जन्मदिन पार्टी में गया हुआ था. रात लगभग दस बजे जन्मदिन पार्टी समाप्त होने के बाद वापस अपने घर लौटने की बात कह कर निकला था. इसके बाद से लापता हो गया. रात में जब अंजीत वापस घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन किया. लेकिन पता नहीं चल पाया. सोमवार सुबह तालाब की तरफ पहुंचे किसानों ने देखा कि कजलुटी तालाब में एक शव तैर रहा है. इसकी सूचना परिजनों को दी गयी. परिजन तालाब के समीप पहुंचे तथा शव को देख अंजीत के रूप में मृतक की पहचान करते हुए पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना के बाद कुड़ू थाना के अवर निरीक्षक सोमा उरांव मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

कुड़ू. थाना क्षेत्र के टाटी के समीप रविवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.जिनका इलाज सदर अस्पताल लोहरदगा में चल रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार चालक अन्य वाहन को देख अनियंत्रित होकर गिर गया जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस मंगाया गया तथा इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा गया है. घायलों की पहचान कैरो थाना क्षेत्र के सड़ाबे निवासी रवि उरांव के 18 वर्षीय पुत्र सतीश उरांव, देवी यादव के 10 वर्षीय पुत्र पवन यादव व निर्मल उरांव के पुत्र नितिन उरांव शामिल है. घायलों में पवन यादव की स्थिति नाजुक बनी हुई है. पुलिस को सूचना दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola