लोहरदगा : प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो

युवक बुधवार को रानीगंज बाजार गया हुआ था. जहां से आने के बाद घर बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

लोहरदगा के बगड़ू थाना क्षेत्र के बड़चोरगाई में बीते रात्रि बड़चोरगाई निवासी कालीचन्द उराँव पिता स्व बुदय उराँव उराँव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि यह मामला मामला प्रेम प्रसंग का है. परिजनों के अनुसार युवक का गाँव के ही एक 35 वर्षीय शादी शुदा महिला के साथ प्रेंम प्रसंग चल रहा था. यह प्रेम प्रसंग से बीते एक वर्ष से अधिक समय चल रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला शादी का दबाव बना रही थी

बताया जा रहा है कि महिला द्वारा युवक पर शादी समेत कई अन्य मामलों को लेकर लगातार दवाब बना रही थी. दबाव के कारण युवक मानसिक तौर पर परेशान था. युवक दबाव सहन नहीं कर पाया और उसने आत्महत्या कर ली. फांसी लगने से पहले युवक ने महिला से फोन पर बात की थी.

बाजार से आने के बाद की आत्महत्या

युवक बुधवार को रानीगंज बाजार गया हुआ था. जहां से आने के बाद घर बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक की मां ने जब दरवाजा खोला तो अपने बेटे को फांसी के फंदे में झूलता देख और सन्न हो गई. बाद में मां ने अपने बेटे की आत्महत्या की जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी. फिलहाल शव को पुलिस द्वारा गुरुवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाही में जुट गई है.

Also Read : लोहरदगा के चार अपराधी होंगे तड़ीपार, जानें क्या है इसकी वजह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola