लोहरदगा में योगी सेना ने कराया भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु फोटो मंचाशीन अतिथि फोटो कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा में योगी सेना द्वारा आयोजित भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम में युवाओं और श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
लोहरदगा : योगी सेना लोहरदगा के तत्वावधान में रविवार को मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया. धार्मिक उत्साह और उमंग के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए. मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. काफी ऊंचाई पर लटकायी गयी मटकी को फोड़ने के लिए युवाओं ने सामूहिक प्रयास किया. इस दौरान मौजूद लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. मटकी फूटते ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा.
कई गणमान्य लोग हुए शामिल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू हृदय सम्राट भैरव सिंह उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में जय श्री राम समिति के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, चंदन प्रजापति, लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव, भाजपा लोहरदगा जिला अध्यक्ष अजय पंकज और संदीप गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.
अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों से युवाओं और समाज के लोगों में आपसी सहभागिता और उत्साह बढ़ता है.
आयोजकों ने जताया आभार
योगी सेना के जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और लोहरदगा की जनता के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. उन्होंने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया.
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी योगी सेना की ओर से सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को सफल बनाने का प्रयास किया जायेगा. कार्यक्रम का समापन धार्मिक जयघोष के साथ हुआ. इस दौरान पूरा परिसर “जय श्री राम” और “राधे-राधे” के जयघोष से गूंजता रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए