पत्नी ने डंडे से पीट कर की पति की हत्या, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थाना क्षेत्र के फुलसुरी कोठीटोला गांव में पत्नी ने अपने पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी. सुबह पुलिस को सूचना मिली.

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के फुलसुरी कोठीटोला गांव में पत्नी ने अपने पति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी. सुबह पुलिस को सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि फुलसुरी कोठीटोला गांव निवासी विक्रम सिंह की पत्नी के साथ हमेशा विवाद होता रहता था.

विज्ञापन

सोमवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई से शुरू होकर लाठी डंडे तक विवाद पहुंच गया. विक्रम सिंह की पत्नी ने विक्रम को डंडे से माथे पर प्रहार कर दिया. इससे विक्रम सिंह का माथा फट गया तथा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया.

गंभीर रूप से घायल विक्रम को किसी ने इलाज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचाया. नतीजा विक्रम सिंह की मौत हो गयी. सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया.पत्नी के साथ एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola