लोहरदगा की सुरभि ने रांची विश्वविद्यालय में लहराया परचम, सर्वोच्च अंक के साथ हासिल किया स्वर्ण पदक

Updated:
विज्ञापन

सम्मानित करते राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्रा सुरभि अन्ना कच्छप ने रांची विश्वविद्यालय में स्वर्ण पदक जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

लोहरदगा. उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय बीएड, लोहरदगा की छात्रा सुरभि अन्ना कच्छप ने रांची विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक हासिल कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया. समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे. सुरभि की इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

मेहनत और लगन से हासिल की विश्वविद्यालय में पहली रैंक

महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ शिला ने बताया कि सुरभि अन्ना कच्छप मूल रूप से रांची जिले के हेसाग, ओरमांझी की रहने वाली हैं. उन्होंने प्रारंभिक और स्कूली शिक्षा उर्सुलाइन लोहरदगा से पूरी की. इसके बाद गॉसनर कॉलेज से बीकॉम अकाउंट्स ऑनर्स और डोरंडा कॉलेज, रांची से एमकॉम की शिक्षा हासिल की.

सुरभि ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के दम पर रांची विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की.

विश्वविद्यालय टॉपर देने की रही है परंपरा

उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की लंबी परंपरा रही है. संस्थान की छात्राओं ने अलग-अलग सत्रों में बीएड और एमएड में विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप किया है.

बीएड में अस्मिता केरकेट्टा (1999-2000), पूजा प्रसाद (2002-03), सुमित्रा कुमारी (2010-11), पूजा कुमारी (2015-17), दीपिका शर्मा (2019-21) और अंजली कुमारी (2020-22) ने विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

वहीं एमएड में नेहा रानी तिग्गा (2018-20), जेनिस स्वाति टोप्पो (2019-21), अंकिता लकड़ा (2020-22) और दीपिका शर्मा (2021-23) विश्वविद्यालय टॉपर रह चुकी हैं.

शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर

महाविद्यालय प्रबंधन के अनुसार संस्थान में शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखा जाता. छात्राओं में संस्कार, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दक्षता विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया जाता है. प्रबंधन का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र व्यक्तित्व विकास के प्रयासों का परिणाम है कि संस्थान की छात्राएं लगातार विश्वविद्यालय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं.

सुरभि अन्ना कच्छप की स्वर्ण पदक उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्रबंधन ने कहा कि सुरभि की सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है और इससे संस्थान की शैक्षणिक परंपरा और मजबूत हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola