लोहरदगा में डालसा का 60 दिवसीय जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को 15100 हेल्पलाइन और लोक अदालत की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

फोटो जागरूकता अभियान चलाते पीएलबी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के किस्को प्रखंड में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

लोहरदगा. नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशन में डालसा लोहरदगा की ओर से चलाये जा रहे 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के 16वें दिन शुक्रवार को किस्को प्रखंड के हिसरी पंचायत अंतर्गत मेरले गांव के गढ़टोली में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया. डालसा अध्यक्ष राज कमल मिश्रा और सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर पीएलवी निशा कुमारी, शाहिद हुसैन और कलिंदर उरांव ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों और नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी.

विज्ञापन

ग्रामीणों को इन योजनाओं की दी जानकारी

अभियान के दौरान ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, एसिड हमले के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवा, मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों को न्याय तक पहुंच, मानव तस्करी और वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित कानूनी सहायता सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया.

पीएलवी ने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 समेत अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी. ग्रामीणों को स्पॉन्सरशिप योजना, डायन प्रथा, साइबर अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम और सड़क दुर्घटना से जुड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया. साथ ही विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी

ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग या विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता ली जा सकती है. इस दौरान 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गयी.

अभियान के दौरान पीएलवी ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और समाधान की प्रक्रिया समझायी. जरूरतमंद ग्रामीणों से संबंधित मामलों में आवेदन भी प्राप्त किये गये. ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाने की अपील की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola