लोहरदगा में ट्रक मालिकों का आंदोलन तेज, जब्त वाहनों को छोड़ने की मांग; 21 सितंबर से हड़ताल की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में डीएमओ के तानाशाही रवैये के खिलाफ ट्रक मालिकों ने मोर्चा खोल दिया है। कल एक दिवसीय धरना और मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के बैनर तले ट्रक मालिक शुक्रवार को लोहरदगा पुराने समाहरणालय के सामने एक दिवसीय धरना देंगे. धरना सुबह 10 बजे से शुरू होगा. एसोसिएशन ने लोहरदगा डीएमओ के रवैये के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की बात कही है.

विज्ञापन

गलत तरीके से ट्रक जब्त करने का आरोप

एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह ने बताया कि लोहरदगा डीएमओ द्वारा सभी माइंस की दूरी कम दर्शाते हुए गलत तरीके से ट्रकों को जब्त किया गया है. एसोसिएशन की मांग है कि गलत तरीके से जब्त ट्रकों को छोड़ा जाये और माइंस की दूरी व समय में सुधार किया जाये.

21 सितंबर से हड़ताल की चेतावनी

एसोसिएशन और ट्रक मालिकों ने कहा है कि यदि इन मांगों पर सुधार नहीं हुआ, तो 21 सितंबर से ऊपर पाट से चलने वाले सभी माइंस के करीब 1500 ट्रक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. एसोसिएशन का कहना है कि जब तक ट्रक मालिकों के साथ न्याय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा.

ढाई से तीन लाख रुपये फाइन मांगने का दावा

एसोसिएशन के अनुसार, जब्त किये गये ट्रकों को छुड़ाने के लिए ढाई से तीन लाख रुपये तक फाइन मांगा जा रहा है. ट्रक मालिकों ने इस कार्रवाई को लेकर विरोध जताया है और धरने के माध्यम से अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखने की बात कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola