बाइक और बस की भिड़ंत में तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा-भंडरा मुख्य सड़क पर शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा भंडरा मुख्य सड़क पर शनिवार देर शाम हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी अनुसार शनिवार देर शाम सेन्हा थाना क्षेत्र के बरही में बस और बाइक की भिड़ंत में गुमला के टोटो निवासी मनसा उरांव के 20 वर्षीय पुत्र प्रेम उरांव, परबो उरांव का 25 वर्षीय पुत्र संदीप उरांव, मंगलेश्वर उरांव का 19 वर्षीय पुत्र सहावीर उरांव उदरंगी सेगरा टोली बाजार से अपने घर टोटो जा रहे थे. इसी क्रम में बाइक और बस में भिड़ंत हो गयी, जिसमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां दो को रिम्स रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola