डैम में पानी ही पानी, फिर भी नहीं होगी रबी फसल

प्रखण्ड क्षेत्र में स्थित नंदनी जलाशय में इन दिनों लबालब पानी भरा है. इसके बावजूद किसान रबी फसल नहीं कर पा रहे है.
कैरो. प्रखण्ड क्षेत्र में स्थित नंदनी जलाशय में इन दिनों लबालब पानी भरा है. इसके बावजूद किसान रबी फसल नहीं कर पा रहे है. कारण यह है कि नंदनी डैम से निकली तीनों नहर मुख्य नहर, पूरब दिशा की नहर और पश्चिम दिशा की नहर के कैनाल में पक्कीकरण का काम हो रहा है. इस कारण तीनों नहरों का पानी बंद कर दिया गया है. नहरों के इर्द-गिर्द अकाशी, नरौली, अम्बवा, बण्डा, कैरो, सिंजो, नामनगर, ऐडादोन, विराजपुर, सुकुरहुट्टू, बशरी, नगड़ा, चीपो, बारीडीह, सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों एकड़ भूमि इन नहरों से सिंचित होती है. पर नहर का पानी बंद कर दिए जाने से खेतों तक पानी नही पंहुच रही है. किसान गेंहू, मटर, आलू, गोभी आदि फसल की बुआई किये है. उनका फसल पानी के अभाव में प्रभावित होने की संभावना है. वहीं कुछ किसानों को जानकारी होने पर इस बार रबी फसल की बुआई नहीं किए है. जिससे ये किसान रबी फसल के लाभ से वंचित रह जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




